मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना पंजीकरण | MP Prasuti Sahayata Yojana Application Process | एमपी प्रसूति सहायता स्कीम आवेदन फॉर्म | Prasuti Sahayata Scheme In Hindi
प्रसूति सहायता योजना 2022: मध्यप्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 अप्रैल 2018 कों प्रसूति सहायता योजना की शुरुआत की। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर गर्भवती महिलाओं कों आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रसूति सहायता योजना में गर्भवती महिलाओं को ₹16000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती थी जिसे 2022 में बढ़ा कर ₹21000 कर दी गयी है।
Prasuti Sahayata Yojana 2022 की सहायता से अब मजदूर और गरीब महिलाएं अपनी गर्भावस्था के दौरान आने वाले खर्चो कों पूरा कर सकती है और स्वस्थ बच्चों को जन्म दे सकती है।
हेलो दोस्तों मेरा नाम है मोहम्मद सैफ और आज मैं आपको प्रसूति सहायता योजना 2022 (Prasuti Sahayata Yojana 2022) के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हु। आज हम इस लेख में जानेंगे कि किस तरह से आप प्रसूति सहायता योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं, इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं क्या है, 2022 में कितनी राशि बढ़ाई गयी है आदि। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हमारा आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को पूरा पढ़ें और इसका लाभ उठाएं।
Prasuti Sahayata Yojana Short Details: प्रसूति सहायता योजना
- योजना: प्रसूति सहायता योजना
- किनके द्वारा शुरू: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
- कब शुरू हुई : 1 अप्रैल 2018
- सहायता राशि: 16000 रूपये
- लाभार्थी: गर्भवती महिलाये
मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2022 / MP Prasuti Sahayata Yojana 2022
गरीब और मजदूर परिवार से जुड़ी महिलाओं को गर्भावस्था में आने वाली आर्थिक समस्याओं के कारण एक स्वस्थ बच्चे को जन्म नहीं दे पाती। इस समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रसूति सहायता योजना की शुरुआत की ताकि गरीब मजदूर गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस योजना के अनुसार
मध्यप्रदेश की गरीब गर्भवती महिलाओ कों 21000₹ की राशि दी जाएगी ताकि वह अपने बच्चे का ख्याल रख सकें गर्ववस्था के दौरान।
इस योजना कों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 अप्रैल 2018 कों शुरू किया था। इस योजना का लाभ हर वह गर्भवती महिला ले सकती है जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। इस प्रसूति योजना में पहले 16000₹ की राशि दी जाती थी किन्तु अब इस राशि में 5000₹ की बढ़ोतरी की गयी है। अब महिलाओं कों 21000₹ की राशि प्रदान की जाएगी।
इस राशि के माध्यम से गर्भवती महिलाएं गर्व धारण के समय व प्रसव के समय अपने स्वास्थ्य की जाँच आसानी से करवा सकेगी और डॉक्टर से सही परामर्श लेकर सही पोषण और आहार ले सकेगी।
इस योजना में मिलने वाली राशि सीधे गर्भवती महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2022 का उद्देश्य / Purpose of Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Scheme 2022
जैसे की आप लोग जानते है कि असंगठित क्षेत्रो की श्रमिक महिलाये जो मजदूरी करके गरीबी रेखा से जीवन यापन कर रही है और श्रमिक महिलाये गर्भावस्था के समय मजदूरी नहीं कर पाती जिसके वजह से उन्हें मजदूरी नहीं मिलती। गर्भवती महिलाओ को गर्भवस्था के समय खाने पीने के लिए उचित भोजन भी नहीं मिल पाता और वह अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाते इन सभी परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2022 को शुरू किया है इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा 16000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना ।इस प्रसूति सहायता योजना 2022 के ज़रिये गर्भवती श्रमिक महिलाये अपनी गर्भवस्था के समय आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पायेगी ।
इसे भी पढ़े :
मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2022 के लाभ / Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2022 Benefits
- इस प्रसूति योजना 2022 का लाभ मध्य प्रदेश की सभी गरीब गर्भवती महिलाऐं ले पाएंगी।
- इस योजना का लाभ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना (Janani Suraksha Yojana) के अंतर्गत आने वाली महिलाएं भी उठा सकती है।
- Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2022 में गर्भवती महिलाओं कों 21000₹ की राशि प्रदान की जाएगी।
- 2022 में 21000 दी जाती है किन्तु पहले सरकार 16000₹ की राशि प्रदान करती थी।
- Sharmik Seva Prasuti Shayata Yojna का लाभ 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं उठा सकती है।
- एमपी प्रसूति सहायता योजना 2022 का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला का बैंक में खाता होना अनिवार्य है।
- बैंक खाता का आधार से लिंक होना भी जरूरी है।
- इस योजना का लाभ केवल ग्रामीण ही नहीं वल्कि शहरी क्षेत्र के असंगठित महिलाये भी उठा सकती है।
एमपी प्रसूति सहायता योजना 2022 दस्तावेज़ / MP Prasuti Sahayata Yojana 2022 Documents
Prasuti Shayata Yojna 2022 का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है, निचे दिया गया है -
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- गर्भावस्था प्रमाण पत्र
- डिलीवरी सम्बन्धी दस्तावेज़
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- फोटो
एमपी प्रसूति सहायता योजना 2022 पात्रता / Prasuti Sahayata Yojana 2022 Eligibility
Prasuti Shayata Yojna 2022 का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता रखी है जो निचे दिया गया है -
- आपका मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका 18 वर्ष होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका असंगठित क्षेत्र से जुडा होना जरूरी है।
प्रसूति सहायता योजना 2022 में आवेदन कैसे करे? / How to apply in Prasuti Sahayata Yojana 2022?
Prasuti Sahayata Yojana |
Prasuti Shayata Yojna 2022 आवेदन प्रक्रिया नोचे दिया गया है ध्यानपूर्वक पढ़े -
- प्रसूति सहायता योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी लोक स्वास्थ्य केंद्र एवं परिवार कल्याण विभाग में जाना होगा।
- इसके बाद आपको विभाग से आवेदन फॉर्म लेना है और इसमें पूछी गयी सभी जानकारी भर देनी है
- इस फॉर्म में आपकों अपना नाम ,पता ,आधार नंबर ,गर्भावस्था की तिथि आदि भरनी होगी ।
- जानकारी भरने के बाद अब आपको मांगी गयी सभी दस्तावेज़ों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करके विभाग में जमा कर देना है।
- गर्भवती महिलाओं कों इस प्रसूति योजना में आवेदन प्रसव की तारीख से 6 सप्ताह पहले करना होगा।
- यदि किसी कारण से आप समय पर अपना आवेदन नहीं कर पाते है तो चिंता न करें आप डिलीवरी के पहले अथवा डिलीवरी के तुरंत बाद भी आवेदन कर सकती है।
MP Prasuti Sahayata Yojana Watch Video
MP Prasuti Sahayata Yojana से जुड़े प्रश्न/उत्तर / FAQ Prasuti Sahayata Yojana 2022
1.प्रसूति सहायता योजना क्या है? / What is Maternity Assistance Scheme?
Ans. प्रसूति सहायता योजना के माध्यम से राज्य के गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर गर्भवती महिलाओं कों आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रसूति सहायता योजना में गर्भवती महिलाओं को ₹16000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती थी जिसे 2022 में बढ़ा कर ₹21000 कर दी गयी है।
2. क्या इस योजना का आवेदन अन्य राज्य की गर्भवती महिला कर सकती है? / Can pregnant women from other states apply for this Prasuti scheme?
Ans. जी नहीं, इस योजना में अन्य राज्य की गर्भवती महिला आवेदन नहीं कर सकती है, केवल मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी महिलाएं ही इसमें आवेदन कर सकती है।
3. प्रसूति सहायता योजना से मिलने वाला लाभ किसे प्रदान किया जायेगा? / Who will get the benefit of Prasuti Sahayata Scheme?
Ans. प्रसूति सहयता योजना से मिलने वाला लाभ केवल गर्भवती महिला एवं पंजीकृत असंगठित क्षेत्र की महिलाओं को ही प्रदान किया जायेगा।
4. प्रसूति योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि कितनी होगी? / What will be the amount of assistance received under the prasuti sahayata scheme?
Ans. प्रसूति सहायता योजना में गर्भवती महिलाओं को ₹16000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती थी जिसे 2022 में बढ़ा कर ₹21000 कर दी गयी है।
5. क्या बच्चे के जन्म होने के पश्चात भी इस योजना में आवेदन किया जा सकता है?
Ans. जी हां, यदि आपने इस योजना में आवेदन नहीं किया है और बच्चे का जन्म हो चूका है फिर भी आप 60 दिन के भीतर प्रसूति सहायता योजना में अपना आवेदन कर सकती है।
हम आशा करते है आपको हमारा ये लेख Prasuti Sahayata Yojana 2022: ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन पसंद आया होगा यदि फिर भी कुछ पूछना चाहते है तो निचे कमेंट जरूर करें।
1 टिप्पणियाँ
Bahut achha information Diya aapne
जवाब देंहटाएं